शहर में शीघ्र ही आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगाः सुरेश भारद्वाज

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां शिमला शहर में कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समय-समय पर कई आवश्यक कदम उठाए हैं।
शहरी विकास मंत्री ने संजौली चैक और इंजन घर में बढ़ती मरीजों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंजन घर वार्ड को कंटेनमेंट जोन ही रखा जाएगा और यदि कोविड के मामलों में वृद्धि होती है तो संजौली बाजार को एहतियाती तौर पर बंद रखने पर निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 के रोगियों को उपचार की उचित सुविधा मिले और होम आईसोलेशन रखे गए कोविड-19 मरीजों को उचित उपचार की सुविधाएं प्रदान की जाए और उनके स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और लोगों को घर पर ही उचित दवा और जरूरत के सामान उपलब्ध करवाएं जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की आॅक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए शीघ्र ही शहर में आॅक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित की जाएगी।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि के कारण सरकार ने कठोर निर्णय लिए हैं, जिसके तहत शिमला, मण्डी, कुल्लू और कांगड़ा जिला में रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक कफ्र्यू लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ जन प्रतिनिधियांे को भी इन आदेशों को सख्ती से लागू करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय पार्षद को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोई भी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें। 
नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौण्डल, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago