Hamirpur News : सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्सी पाते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता के नशे में चूर हो गये। उन्होंने आम हिमाचली के हितों को दरकिनार कर दिया। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। जिसका नतीजा आज आप सभी के सामने है। कांग्रेस के छः विधायकों को आज अपनी विधायक़ी गंवानी पड़ी।

उनकी तानाशाही का नतीजा है कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। बजट सत्र में सरकार बचाने के लिए भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जो कर ले लेकिन अब वह कुछ दिनों की मेहमान है। https://tatkalsamachar.com/jairam-ignored-hamirpur/ आने वाले समय में केंद्र और हिमाचल में भाजपा की सरकार होगी, जो विकास को गति दे, जो संस्थाओं को बंद करने के बजाय नए संस्थान खोले, पुराने संस्थानों को और सुदृढ़ करे। जिससे हिमाचल के लोगों की दुश्वारियां कम हों।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राजिंदर राणा को आप सभी के लिए अपनी विधायकी गंवानी पड़ी। आपके कामों को लेकर जब राजिंदर राणा मुख्यमंत्री के पास गये तो उनकी दरखास्त को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता रहा। चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान ऐसे लोगों द्वारा भी किया गया जो पार्षदी का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं। सुजानपुर के लोगों के लिए आवाज़ उठाने के कारण आपके विधायक को ज़लालत झेलनी पड़ी। आप लोगों के मान-सम्मान के लिए राणा ने लड़ने का फ़ैसला किया। आप लोगों की आवाज़ को मुख्यमंत्री और आलाकमान तक पहुचानें का फ़ैसला किया। जिसकी क़ीमत उन्हें अपनी विधायकी गवां कर चुकानी पड़ी। आज वह आप लोगों के सामने हैं। अब उनके मान सम्मान का ध्यान रखते हुए आप सभी को ऐतिहासिक बढ़त के साथ फिर से विधानसभा भेज कर तानाशाही को जवाब देना हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री के गृह ज़िले के तीन विधायक उसकी कारगुज़ारियों से त्रस्त होकर अपनी विधायकी दांव पर लगा दें, उसके बारे में लोग आसानी से समझ सकते हैं। प्रदेश के उपचुनाव के लिए सिर्फ़ मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि तीसरी बार मोदी जी को लाना है। क्योंकि कांग्रेसनीत यूपीए के दस साल के भ्रष्टाचार को भी देश ने देखा है और नरेन्द्र मोदी के दस साल के विकास को भी। इस देश और प्रदेश में झूठी गारंटियों के नाम पर ठगने वाले पार्टियों के लिए अब कोई जगह नहीं हैं। इस देश में सिर्फ़ मोदी की गारंटी चलेगी, जो हर हाल में पूरी होती हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के लिए दस सालों में जो किया है वह पिछले सत्तर सालों में नहीं हुआ।

आने वाले पांच साल भी हिमाचल की सूरत और सीरत बदल देंगे। फ़ोर लेन और टनल्स का जाल, एम्स, अटल टनल जैसे बुनियादी ढांचों की पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी https://youtu.be/_9Jn1QgD1pw?si=Au-rc-oQii7PHZSw लेकिन प्रधानमंत्री के सहयोग से आज  हक़ीक़त हैं, आने वाले समय में हिमाचल में और स्मार्ट सिटी होंगी, टनल्स, रोप वे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अत्याधुनिक व्यवस्था होगी। इसके लिए हमें भाजपा को वोट देना है, उन्होंने अनुराग ठाकुर को लोकसभा के लिए और और राजिंदर राणा को विधान सभा उपचुनाव में भारी से भारी संख्या में वोट देने का आग्रह किया। इस मौक़े पर हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश जम्वाल,  सुजानपुर प्रत्याशी रजिंदर राणा, हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा समेत, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago