Om Kant Thakur: उपमण्डलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर उपमण्डल की बैठक आयोजित 6 मील से लेकर 9 मील सड़क किनारे पडे़ मिट्टी के ढेर 10 दिन में हटाने होंगें

पिछले वर्ष बरसात में मंडी जिला में हुए भारी नुकसान को देखते हुए इससे निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार डीआरडीए हॉल मंडी में एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, वन, परिवहन, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी अधिकारियों के मोबाईल नम्बरों की सूची बनाई जाएगी और इसे सभी अधिकारियों को भी शेयर किया जाएगा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को सदर उपमण्डल के अर्न्तगत आने वाली मंडी-जोगिन्द्रनगर, मंडी-रिवालसर, मंडी-कोटली, मंडी-पंडोह सड़कों के किनारे पडे़ मिट्टी के ढेरों को बरसात से पहले हटाने के निर्देश दिए। https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/videos उन्होंने कहा कि अगर कहीं सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जाना  है उसे भी बरसात से पहले पूरा कर लिया जाए।


उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 6 मील से लेकर 9 मील के बीच पड़ी मिट्टी को 10 दिन के भीतर ही हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बरसात के दौरान सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए निश्चित स्थानों पर कटर मशीनें रखने के निर्देश दिए और उन्हेे चलाने वाले वन विभाग के कर्मचारियों के मोबाईल नम्बर उपमण्डल कार्यालय मेे ंदेने को कहा। https://tatkalsamachar.com/avinash-rai-khanna/ उन्होंने जल शक्ति विभाग को बरसात में पेयजल आपूर्ति निर्वाध रखने के लिए वैकल्पिक प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।


बैठक में विश्वकर्मा मन्दिर के पास टारना पहाड़ी पर भू-धसांब को रोकने के लिए नगर निगम, जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बरसात में पानी की निकासी का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा।
बैठक में तहसीलदार मंडी नरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार कटौला, बीडीओ सदर श्याम सिंह, बीडीओ राकेश पटियाल, एससी एनएचएआई अनूप ठाकुर, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण आरके सैणी, डीएफओ अंबरीश शर्मा, डीएओ डॉ जयंत रतन, टीसीपी प्रदीप ठाकुर, खनन अधिकारी पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त नगर निगम मंडी विकास शर्मा तथा सदर उप मण्डल के समस्त वीआरओ उपस्थित रहे।    

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma
Tags: ap newsaustralia trending newsBJPbrandingbreaking newsbreaking news telugubreaking news todayBusinessChairmanChamba newsCMCongressdaily news Trending News trending newsdb newsDc Chambadc hamirpurDC MandiDC NahanDC ShimlaDC SirmourDC SolanDC UnadesigndesignerdigitalmarketingecommerceElectionExploreExplorepageFashionfollowmegma newsgma news todayGoogleGoogle newsgraphicdesignhamirpur newshappyHimachalhimachal live news todayhimachal newshimachal news cm sukhuHimachal News Hindihimachal news latesthimachal news livehimachal news todayhimachal news today live in hindihimachal news updatehimachal pradeshHIMACHAL PRADESH NEWShindi newshindi news liveHPCC Media DepartmentIndiaindia newsinstagoodinstagramInstasoodLahul Spiti NewsLatest hindi newslatest nagamese newsLatest Newslatest news australialatest news in nagameselatest news livelatest news todaylatest yimkhongtv newslike4likelive newslive trading news Himachal News himachal newsmandi newsmarketingdigitalMLAsnewsnews aaj taknews indianews liveNews Nahannews portalnews todaynews7Partyphilippine newsphilippines news todayPhotoofthedayPoliticsseoShimla Newssirmour newsSmackDownsmallbusinesssocialmediasocialmediamarketingSolan newssuper tet latest newssupertet news latesttelanagna newstelugu newstelugu trending newstoday himachal newsToday Newstop trending newsTrendingtrending newstrending news australiatrending news by monicktrending news channeltrending news on wiontrending news philippinestrending news todaytrending news youtube channeltv9 bharatvarsh latest newsuidesignuna newsuntv newsuntv news and rescueuntv news todayus newsuxdesignviral newswebwebdesignwebdesignerwebdeveloperwebdevelopmentwebsitewebsitedesignwebsitedesignerwebsitedevelopmentwhy newswordpressworld news

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago