Ensure proper arrangements for the upcoming apple season: Jagat Singh Negi
राज्य सरकार आगामी सेब सीजन के दौरान फल उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए यूनिवर्सल कार्टन की शुरूआत सुनिश्चित करेगी।
यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां विभिन्न हितधारकों के साथ सेब सीजन की तैयारियों के तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सेब सीजन के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार सेब सीजन को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडे़गी। सभी हितधारकों के लाभ के लिए राज्य में यूनिवर्सल कार्टन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सेब उत्पादकों से किए गए वायदे को पूरा करने के लिए पिछले साल वजन (किलोग्राम) के हिसाब से सेब की बिक्री शुरू की गई थी।
उन्होंने फल व्यापारियों के पंजीकरण और उनको लाइसेंस देने तथा फल उत्पादकों को समय पर भुगतान करने पर भी बल दिया।
जगत सिंह नेगी ने शिमला जिला प्रशासन को मांग के अनुसार फलों की पेटियों के परिवहन के लिए ट्रकों और पिकअप वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा किलोग्राम और किलोमीटर के आधार पर सेब के परिवहन के लिए माल ढुलाई शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फागू में मुख्य नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को सेब सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग को फल उत्पादक क्षेत्रों को टर्मिनल मंडियों से जोड़ने वाली सड़कों के उचित रखरखाव और भारी बारिश और भूस्खलन से बाधित सड़कों को समय पर बहाल करने के निर्देश दिए गए।
हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोखटा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और आश्वासन दिया कि सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी, संयुक्त सचिव बागवानी विक्रम सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (हिमफेड) के प्रबंध निदेशक ज्ञान सागर नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड (एचपीएसएएमबी) के प्रबंध निदेशक हेमिस नेगी, सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण नरेश ठाकुर, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…