हमीरपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में युवाओं को सिखाईं मशरूम उत्पादन की बारीकियां.

 कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में 25 से 31 अक्तूबर तक मशरूम उत्पादन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री खुंब विकास योजना के तहत आयोजित किए गए इस शिविर का शुभारंभ उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरएल संधू ने किया।

Tatkal Samachar: Taught the youth the nuances of mushroom production at Krishi Vigyan Kendra Bada.


 इससे पहले केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चमन लाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें मशरूम की खेती के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने सात दिनों के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने मशरूम उत्पादन में उपयोग की जाने वाली सामग्री, इसमें लगने वाली बीमारियों की रोकथाम और अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाया।

Tatkal Samachar: Taught the youth the nuances of mushroom production at Krishi Vigyan Kendra Bada.

उन्होंने मशरूम की विभिन्न किस्मों-बटन मशरूम, दुधिया मशरूम और ङ्क्षढगरी के उत्पादन के साथ-साथ जहरीली मशरूम की पहचान करने की विधि भी बताई। प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक जानकारियां प्रदान करने के लिए कई मशरूम इकाईयों का भ्रमण भी करवाया गया। रेखा डोगरा ने मशरूम से तैयार किए जाने वाले विभिन्न खाद्य उत्पादों की जानकारी साझा की।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago