ऊना: पीएम का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यक कल्याण के लिए व्यापक कार्यक्रमः लालपुरा.

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। यह बात लालपुरा ने आज ऊना में अधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन धर्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसका उद्देश्य उनका शैक्षणिक सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना हैं।

Tatkal Samachar: PM’s 15-point program Comprehensive program for minority welfare: Lalpura.

लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृतियां प्रदान की जा रही हैं। यही नहीं संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को सहायता देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को पीएचडी के दौरान भी आर्थिक सहायता दी जाती है।

उन्होंने इस सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अल्पसंख्यकों को इनका भरपूर लाभ मिल सके। बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की। इससे पूर्व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना पहुंचने पर इकबाल सिंह लालपुरा का स्वागत किया और उन्हें माता चिंतपूर्णी की चुनरी भेंट की। उन्होंने जिला ऊना में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

Tatkal Samachar: PM’s 15-point program Comprehensive program for minority welfare: Lalpura.

 लालपुरा ने सर्वजोत सिंह बेदी से की मुलाकात ! इससे पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने सर्वजोत सिंह बेदी से उनके घर जाकर मुलाकात की। लालपुरा ने सर्किट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी बातचीत की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री संतोष सैणी, हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, जोगमान सिंह, बलजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरभजन सिंह, करनैल सिंह तथा ज्ञान सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

15 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago