हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई है.पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराया जायेगा और 17, 19 और 21 जनवरी को मतदान होगा. पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे. जबकि 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, 6 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं. इसके अलावा 6 जनवरी को ही प्रत्याशियों के अंतिम नाम की सूची और उन्हें चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे.इस बार 3615 पंचायतों में मतदान होना है, जोकि 17, 19 और 21 जनवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा. जबकि कोरोना वायरस की महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे. मतदान के बाद ही पंचायत मुख्यालय में वार्ड पंच, उपप्रधान व प्रधान के मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. जबकि पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के प्रत्याशियों के मतों की गणना 22 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से ब्लॉक मुख्यालय में की जाएगी.
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…