अरुणाचल के 5 युवकों को छोड़ेगा चीन

[metadata element = “date”]

भारत और चीन की सेना में सरहद पर चल रही तनातनी के बीच अरुणाचल प्रदेश से पांच नागरिक लापता हो गए थे. अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक ने चीन के सैनिकों द्वारा इन्हें उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से गुहार लगाई थी. इसके बाद हरकत में आई भारत सरकार की कूटनीतिक कोशिशें रंग लाती नजर आ रही हैं.

चीन की सेना आज अरुणाचल के इन पांच नागरिकों को भारतीय सेना के हवाले करेगी. जानकारी के मुताबिक 9.30 बजे के लगभग चीनी सेना इन युवकों को भारतीय सैनिकों को सौंप सकती है. चीन के सैनिक इन युवकों को किबितू बॉर्डर के पास वाछा इलाके में लेकर आएंगे और भारतीय सेना को सौंप देंगे. केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल का ही प्रतिनिधित्व करने वाले किरण रिजिजू ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है.

इससे पहले मार्च में 21 साल के युवक को 19 दिन तक रखने के बाद चीनी आर्मी ने छोड़ा था. भारत और चीन के बीच लद्दाख इलाके में करीब चार महीने से जारी तनाव को देखते हुए माहौल ठीक करने की दिशा में इसे अच्छी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि 10 सितंबर को रूस की राजधानी मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री की इस मुलाकात में दोनों देशों में चल रहा तनाव पर भी बात हुई थी. दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों ने तनाव खत्म करने के कदमों पर भी चर्चा की थी.

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

3 weeks ago