क्रूरता-अन्याय कितने भी शक्तिशाली हों, जीत भक्ति की ही होती है: कंगना रनौत

[metadata element = “date”]

एक्ट्रेस कंगना रनौत ये अच्छे से जानती हैं कि अपनी बात को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए. वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. अब कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है. साथ ही एक फोटो भी शेयर की है. ये फोटो सोमनाथ मंदिर की है.  गुजरात के सोमनाथ मंदिर को कई बार तोड़ने की कोशिश की गई थी. कई बार उस मंदिर के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास हुआ. लेकिन लोगों की भक्ति ने उसे हमेशा फिर खड़ा कर दिया. अब कंगना ने उसी बात को याद करते हुए ट्वीट किया है.

वे ट्वीट कर लिखती हैं- सुप्रभात दोस्तों यह फोटो सोमनाथ मंदिर की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव.

अब कंगना ने बिना नाम लिए फिर उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोल दिया है. एक्ट्रेस को पूरा विश्वास है कि उनका ये ऑफिस भी फिर और ज्यादा मजबूत नींव के साथ खड़ा हो जाएगा. इससे पहले एक्ट्रेस ने इस घटना को राम मंदिर से भी जोड़ दिया था. कंगना ने कहा था कि बाबर ने मंदिर तोड़ा था, लेकिन वो फिर बन रहा है, अब उनका ऑफिस भी दोबारा बना दिया जाएगा. लेकिन कंगना के इस बयान पर काफी बवाल खड़ा हो गया था. एक्ट्रेस को कई दल ने अपने निशाने पर लेने की कोशिश की थी.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago