हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर भर्ती परीक्षा भले ही विवादों में है लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। गलत सवाल पूछने का भी प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ग्रेस मार्क (कृपांक) देगा। यह फैसला आयोग की बैठक में लिया गया है। दूसरी ओर, आयोग ने पुलिस थाना शाहपुर में मनोज कुमार (26), गांव वोहरका डाकघर भाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
आरोप है कि परीक्षा केंद्र हाईट कॉलेज छतड़ी (शाहपुर) में मनोज ने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को रात-दिन छापामारी कर रही है लेकिन वह गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि रविवार को शिमला के एपी गोयल विवि सेंटर से भी एक आरोपी फरार हो गया था, लेकिन उसे रात 8:00 बजे रोहड़ू से गिरफ्तार कर लिया गया था।
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ब्रिगेडियर सतीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 71 फीसदी अभ्यर्थियों (48,000) ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। प्रदेश के बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता। 304 परीक्षा केंद्रों में से महज 2 परीक्षा केंद्रों में ही मोबाइल फोन के प्रयोग के मामले सामने आए हैं। गलत प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को कृपांक दिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी 7 दिन के भीतर आयोग को अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…