Categories: Blog

सीएम के लिए नीतीश पर ना-नुकुर नहीं, स्पीकर के लिए हो सकती है NDA में ‘जंग’

बिहार चुनाव में बीजेपी एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी देने के स्टैंड पर पूरी तरह से कायम है. लेकिन बिहार में जिस तरह का जनादेश इस बार आया है, ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है. यही वजह है कि बीजेपी और जेडीयू दोनों की ही नजर स्पीकर की कुर्सी पर होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अब एनडीए सरकार के गठन को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी एनडीए गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी देने के स्टैंड पर पूरी तरह से कायम है. लेकिन बिहार में जिस तरह का जनादेश इस बार आया है, ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है. यही वजह है कि बीजेपी और जेडीयू दोनों की ही नजर स्पीकर की कुर्सी पर होगी.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी जेडीयू के टिकट पर एक बार फिर सरायरंजन सीट से जीतकर विधायक बने हैं. विजय चौधरी जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के काफी करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं. 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार ने महागठबंधन में आरजेडी से 10 सीटें कम जीतने के बाद भी स्पीकर का पद नहीं छोड़ा था जबकि लालू यादव आरजेडी के किसी नेताओं को इस कुर्सी पर बैठाना चाहते थे. 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago