Categories: Blog

पीएम मोदी और बाइडन सुविधाजनक समय पर करेंगे एक दूसरे से बातचीत: विदेश मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन परस्पर सुविधाजनक समय पर एक-दूसरे से बातचीत करेंगे। अमेरिका में दोनों देशों के संबंधों को द्विदलीय समर्थन हासिल है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में बाइडन द्वारा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हराने के कुछ दिनों बाद आई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के जरिये बाइडन को बधाई दी थी और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति के योगदान की भी सराहना की थी।
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं। यह पूछे जाने पर कि दोनों नेता कब एक-दूसरे के साथ बातचीत करेंगे, उन्होंने कहा कि भविष्य में परस्पर सुविधाजनक समय पर बातचीत होगी। दोनों देशों के संबंधों की नींव बहुत मजबूत है और दोनों देशों के बीच इस व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को अमेरिका में दोनों दलों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा, विभिन्न राष्ट्रपतियों और प्रशासनों ने संबंधों को आगे बढ़ाया है।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago