नीतीश कटारा हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे विशाल यादव की तरफ से इमरजेंसी पैरोल के लिए लगाई गई अर्जी को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. विशाल यादव ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी कि कुछ साल पहले उसको टीवी की बीमारी हुई थी और उसका इम्यून सिस्टम कमजोर है.
लिहाजा करोना वायरस की स्थिति को देखते हुए उसे इमरजेंसी पैरोल दी जाए. डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के मुताबिक, जिन लोगों का पहले हुई बीमारियों के चलते इम्यून सिस्टम कमजोर है उन्हें करोना होने की संभावानाएं ज्यादा होती हैं.
हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस पर जवाब मांगा था, लेकिन दिल्ली सरकार ने पैरोल देने से इंकार कर दिया.दिल्ली सरकार ने कोर्ट में दिए अपने जवाब में कहा कि विशाल यादव की याचिका में कोई दम नहीं है. ना ही कोई मजबूत आधार है, जिस पर पैरोल दिया जा सके. दिल्ली प्रिजन एक्ट के तहत उसको पैरोल नहीं दी जा सकती है.
इस मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला पिछले हफ्ते शुक्रवार को सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को दिए अपने आदेश में कहा कि विशाल यादव की इमरजेंसी पैरोल अर्जी में उन्हें कोई मेरिट नजर नहीं आ रही है. लिहाजा कोर्ट इस अर्जी को खारिज कर रहा है.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…