[metadata element = “date”]
बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामत का सोमवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. वो 50 साल के थे.
अस्पताल में एक बयान जारी कर कहा है कि सोमवार दोपहर से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी और शाम 4.24 को उनका देहांत हो गया.
बयान में अस्पताल ने कहा है, “बुख़ार और बेहद थकावट की शिकायत के बाद निशिकांत कामत को 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें दो साल से लिवर सिरोसिस की शिकायत थी इस कारण उन्हें एंटीबायोटिक के साथ-साथ दूसरी दवाइयां देना शुरू किया गया था.”
“उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ लेकिन धीरे-धीरे उनका लिवर और ख़राब होता गया और उनकी सेहत बिगड़ती चली गई. रविवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी कम होने लगा था. मल्टिपल ऑर्गन फेल्यर के कारण उनकी सेहत और बिगड़ी जिसके बाद उनकी मौत हो गई.”
निशिकांत की मौत की सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने दी. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, “मेरे दोस्त मैं आपको मिस करूंगा.”
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…