Categories: देशभारत

भारत ने फिर दिखाई दरियादिली,

[metadata element = “date”]

भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, नेपाल को दिया लगातार सहयोग का भरोसा

नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद से उत्पन्न हुए तनाव के बाद आज द्विपक्षीय औपचारिक वार्ता हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई इस बातचीत में भारत का नेतृत्व नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और नेपाल का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव शंकर दास वैरागी ने किया था.

इस बैठक के दौरान नेपाल में भारत के आर्थिक सहयोग से चल रही परियोजना की समीक्षा की गई. नक्शा विवाद के कारण पिछले 9 महीने से किसी भी प्रकार की द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो पा रही थी. लेकिन 15 अगस्त को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पहल करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता को निरंतरता देने का आग्रह किया था.

सीमा विवाद से उत्पन्न तनाव के कारण पिछले साल जुलाई में हुई समीक्षा बैठक के बाद इसे नवंबर में ही होना था, लेकिन अब यह बैठक 9 महीने की देरी से आयोजित हुई है. दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच वार्ता हो जाने के कारण आज की बातचीत काफी सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. भारत ने एक बार फिर अपने तरफ से नेपाल के आर्थिक विकास में खुलकर मतदान करने का भरोसा दिलाया है.

इस समय नेपाल में भारत के आर्थिक सहयोग से देश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. अरुण थ्री हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 900 मेगावाट की परियोजना है. इसके समय पर ही निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

2014 में इसको लेकर नेपाल और भारत में समझौता हुआ जबकि 2018 में इसका निर्माण कार्य का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था. यह परियोजना नेपाल की आर्थिक हालत को बिल्कुल बदल कर रख देने की क्षमता रखती है.

इसके अलावा नेपाल के लोगों की अपनी पर रेल चढ़ने का सपना भी पूरा होने जा रहा है. इस समय बिहार के जयनगर से लेकर नेपाल के जनकपुर तक के रेल लाइन का निर्माण और स्टेशन सभी बनकर तैयार हैं. भारत के कोंकण रेलवे से नेपाल में चलने वाले रेल के इंजन और बोगी दोनों ही तैयार कर इस समय सीमा तक पहुंचाए जा चुके हैं. इसका उद्घाटन इसी साल जनवरी में ही होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर के बीच इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

नेपाल को पूर्व से पश्चिम तक जोड़ने के लिए भारत ने पूर्व पश्चिम विद्युत रेलवे बनाने का प्रस्ताव भी दिया है. इसके अलावा दिल्ली से काठमांडू को रेल से जोड़ने के लिए रक्सौल काठमांडू रेलवे रूट का सर्वे और डीपीआर का काम भी हो चुका है. जल्द ही इसके निर्माण का समझौता भी होने वाला है.

इसके अलावा नेपाल भारत के बीच व्यापार के प्रवर्द्धन के लिए भारत पांच ड्राईपोर्ट का भी निर्माण कर रहा है जिसमें रक्सौल-बीरगंज ड्राईपोर्ट का संचालन पिछले 10 वर्षों से हो रहा है जबकि जोगबनी विराटनगर का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल ही किया था. इसके अलावा भैरहवा सुनौली, नेपालगंज रुपैडिया, काकड़भिट्टआ में भी निर्माण किया जाएगा.

ऐसे ही नेपाल भारत के बीच इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का भी निर्माण भारत ने कर दिया है. रक्सौल बीरगंज के बीच बने इस संयुक्त कस्टम ऑफिस का उद्घाटन मोदी ने ही दो साल पहले किया था. अन्य सीमावर्ती इलाकों में भी इसका निर्माण किया जा रहा है.

नेपाल पेट्रोलियम और गैस के लिए पूरी तरह से भारत पर ही निर्भर है. सड़क के रास्ते से टैंकर द्वारा तेल और गैस लाने से नेपाल के लोगों को काफी महंगा पड़ता था. जबकि भारत नेपाल को सब्सिडाइज रेट पर पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराता है जिसकी कीमत भारत में आम जनता को मिलने वाली कीमत से सस्ती होती है. इसका फायदा नेपाल की जनता को मिले इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद बिहार के मोतिहारी से लेकर नेपाल के अमलेखगंज तक पाइपलाइन के निर्माण का कार्य पूरा कर नेपाल को सप्लाई भी शुरू हो गई है. इससे नेपाल के लोगों के लिए तेल और गैस तथा हवाई ईंधन काफी सस्ते दामों में मिल रहा है.

भारत के सहयोग से भूकंपसे तबाह हुए कई गांवों को बसाने की जिम्मेदारी भी ली गई थी. नेपाल में 2015 में आए भूकंप का केंद्रबिंदु रहा गोरखा के बार्पाक और आसपास का इलाका पूरी तरह से तबाह हो गया था. इसी तरह इसके अलावा सिंधुपालचोक में भी काफी नुकसान हुआ था. तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गोरखा और सिंधुपालचोक में 50 हजार परिवारों के लिए घर बनाने का वादा किया था. पिछले चार साल में उन 50 हजार में से आज तक 46,301 घर का निर्माण कर पीड़ित परिवार को हस्तांतरित भी कर दिया गया है. इसके अलावा सैकड़ों स्कूल और मंदिरों का भी निर्माण भारत के सहयोग से किया जा रहा है.

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

7 days ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago