Categories: Blog

नवगठित पंचायतों की प्रथम बैठक 1 फरवरी, 2021 को निर्धारित की गई है

नवगठित पंचायतों की प्रथम बैठक 1 फरवरी, 2021 को निर्धारित की गई है। इस बारे उपायुक्त हेमराज बैरवा द्वारा आज आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों के अनुसार अतिरिक्त जिला दण्डााधिकारी पूह, उपमण्डलाधिकारी (ना.) कल्पा व निचार को नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों को 1 फरवरी से पूर्व संबंधित विकास खण्डों में शपथ दिलानी होगी।
1 फरवरी को ग्राम पंचायतों की होने वाली प्रथम बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान या जिस ग्राम पंचायत में प्रधान का पद रिक्त रह गया है उस ग्राम पंचायत में संबंधित ग्राम पंचायत के उपप्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
नवनिर्वचित जिला परिषद के सदस्यों को 27 जनवरी, 2021 को दिलाई जाएगी शपथ। इस बारे आज उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार उपायुक्त कार्यालय स्थित काॅन्फ्रेंस हाॅल में प्रातः 10ः45 मिनट पर बैठक बुलाई गई है, जबकि जिले की तीनों पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह व उपमण्डलाधिकारी कल्पा तथा निचार (ना) को अधिकृत किया गया है। इन्हें संबंधित विकास खण्ड में 1 फरवरी, 2021 से पूर्व पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलानी होगी।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूह पंचायत समिति में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह, कल्पा पंचायत समिति में उपमण्डलाधिकारी (ना.) कल्पा व पंचायत समिति निचार में उपमण्डलाधिकारी (ना.) निचार शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किए गए हैं।  

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

12 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago