Categories: Blog

मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले में विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिले में निर्माणाधीन विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए कुल्लू में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षांे से यातायात के लिए बंद पड़े कुल्लू के भूतनाभ पुल को इसी वर्ष मार्च महीने तक यातायात के लिए बहाल किया जाए। यातयात की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण पुल है जिसके बंद होने लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुल के मुरम्मत कार्य में कोई तकनीकी खामी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने के दोषी ठेकेदार और इंजीनियरों की जिम्मेवारी तय कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।
जय राम ठाकुर ने मनाली शहर तथा इसके समीपवर्ती गांवों के लिए 162 करोड़ की मल निकासी परियोजना के कार्य को शीघ्र शुरू करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए 21 करोड़ रुपये लागत की पाईपें खरीदी जा चुकी हैं लेकिन परियोजना पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को तय समय सीमा में परियोजना का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बंजार में नागरिक अस्पताल के दो खण्डों के निर्माण में अनावश्यक विलंब पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस भवन का निर्माण कार्य जनवरी, 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को जिला की निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्वयं निगरानी करने तथा समय-समय पर बैठकें आयोजित करने को कहा ताकि छोटे-छोटे कारणों से निर्माण कार्यों में हो रहे व्यवधान का समाधान किया जा सके।

जय राम ठाकुर ने कहा कि बंजार बाईपास के लिए सरकार ने 734.40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने मनाली के रामबाग में आॅडिटोरियम के निर्माण की सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने को कहा ताकि वहां एक आधुनिक आॅडिटाॅरियम का निर्माण किया जा सके जिसका उपयोग शरदोत्सव जैसे बडे़ कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जा सकता है।
उन्होंने 549 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले उपायुक्त कार्यालय के बहुद्देशीय भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि कुल्लू बस अड्डा का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जिसे इसी वर्ष मार्च माह में लोगों को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला में कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सराहना की। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में कोविड मामलों में तेजी से गिरावट आई है और मौजूदा समय में जिले में केवल 10 सक्रिय मामले हैं।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली में आॅडिटोरियम बनने से विभिन्न गतिविधियों का बेहतर ढंग से आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इसकी प्रक्रिया व औपचारिकताओं की निगरानी कर रहे हैं।
बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने मुख्यमंत्री से बंजार बाईपास तथा इस पर निर्मित होने वाले पुल का शीघ्र निर्माण करवाने का आग्रह किया क्योंकि बंजार में यातायात की समस्या काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि चार बीघा निजी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।  

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago