कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा बदलाव किया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया गया है. अब उनकी जगह पर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान दी गई है. इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है. उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है. तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई.दिल्ली और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली में बीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी को हराया था. इसके बाद दोनों प्रदेशों के बीजेपी चीफ को हटाने की सुगबुगाहट थी.
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…