15 करोड़ के विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने मण्डी में 15 करोड़ के विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किएऽ 9 करोड़ की लागत से निर्मित भीमाकाली पार्किंग का लोकार्पणमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में 15 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित 9 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित मण्डी शहर में भीमा काली मन्दिर परिसर की पार्किंग तथा प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र पण्डोह का उदघाटन किया। इस बहुमंजिला इमारत में लगभग 300 लोगों के बैठने की क्षमता के एक हाल के अलावा 86 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने सदर तहसील की दुदर भ्रौण पंचायत के कांगणीधार से दुदरभ्रौण के लिए उठाउ जलापूर्ति योजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालमणी (यु-खण्ड) की भी आधारशिला रखी। उन्होंने सदर तहसील की ग्राम पंचायत कैहनवाल की बस्तियों के छूटे हुए  घरों के लिए जलापूर्ति योजना की भी आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शहरों के विकास और उनमें बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कृतसंसकल्प है और इसी के दृष्टिगत पालमपुर, सोलन तथा मण्डी शहरों को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को विधानसभा में अधिनियम में संशोधन करना पड़ा क्योंकि पालमपुर और मण्डी 2011 की जनगणना के अनुसार निर्धारित जनसंख्या मापदण्डों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से इन शहरों का तीव्र विकास सुनिश्चित होगा। इसके लिए विशेष बजट का प्रावधान होगा तथा भारत सरकार से विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने सात नई नगर पंचायतों, एक नगर परिषद तथा 387 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया है।  प्रदेश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी जिला में अब तक कोविड के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से सर्दियों और त्यौहारों के मौसम के दृष्टिगत और अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया क्योंकि इस दौरान इस वायरस के संक्रमण का अधिक खतरा है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो सरकार इस मामले में कठोर कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएगी क्योंकि प्रत्येक मानव जीवन मूल्यवान है और इस महामारी को फैलने से रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश को 500 वैंटीलेटर, 500 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध करवाए हैं तथा प्रदेश में पीपीई किट, मास्क और सैनेटाईजर की अब तक कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रभावित हुए हैं परन्तु फिर भी सरकार इन योजनाओं को निकट भविष्य में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन सभी परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जा सके और प्रदेश में विकास और समृद्धि के नए युग का सूत्रपात होे सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने शहरी लोगों को रोजगार प्रदान करने के उदइ्देश्य से मनरेगा की तर्ज पर शहरी शहरी रोजगार योजना आरम्भ की है और हिमाचल प्रदेश इस प्रकार की योजना आरम्भ करने वाला पहला राज्य है। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मण्डी को नगर निगम का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नागचला में हवाई अड्डा और मण्डी में शिवधाम का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा जिससे जिला में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित 1688 करोड़ रूपये की लागत की शिवा परियोजना का पहला चरण कार्यान्वित किया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश के निचले जिलों में ड्रिप सिंचाई, सोलर पैनल, सीए भण्डार तथा विपणन आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। मण्डी नगर परिषद की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने नगर परिषद मण्डी को नगर निगम का दर्जा प्रदान करने की मांग को पूरा करने तथा शहर में चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मण्डी के विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं तथा संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मण्डी शहर को नगर निगम का दर्जा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, प्रकाश राणा तथा जवाहर ठाकुर, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा सरला ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago