बिलासपुर 30 दिसम्बर– रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड सदर भाग सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों के सम्बन्ध में नामांकन पत्र 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 11 बजे से 3 बजे तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन पत्र सम्बन्धित पंचायत कार्यालय में (एआरओ) द्वारा प्राप्त किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड में नई बनी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत ओएल के नामांकन पत्र राजकीय प्राथमिक पाठशाल खैरिया में, ग्राम पंचायत नोग के नामांकन पत्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला नोग में, ग्राम पंचायत जमथल के नामांकन पत्र सामुदायिक केन्द्र जमथल में, ग्राम पंचायत द्रोबड़ के नामांकन पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग का घाट में, ग्राम पंचायत सोलग जोरासी के नामांकन पत्र राजकीय उच्च पाठशाला सोलग जोरासी में, ग्राम पंचायत मरोखर के नामांकन पत्र राजकीय उच्च पाठशाला मलोखर में, ग्राम पंचायत बाड़नू दिगथली के नामांकन पत्र पंचायत घर सूईं–सूराड में, ग्राम पंचायत भोली के नामांकन पत्र सामुदायिक केन्द्र डाडल में, ग्राम पंचायत निहारखन बासला के नामांकन पत्र राजकीय उच्च पाठशाला निहारखन बासला में तथा ग्राम पंचायत बेनला–ब्रामणा के नामांकन पत्र पंचायत घर कन्दरौर में भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मत पत्रों की छंटनी 4 जनवरी को प्रातः 10 बजे होगी। उम्मीदवार अपना नाम 6 जनवरी को प्रातः 10 से 3 बजे वापिस ले सकते है। उन्होंने बताया कि मतदान तीन चरणों में 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…