शिमला में पहली बार – निशुल्क फिजियोथैरेपी

नव वर्ष के शुभारम्भ पर प्रतिदिन पहली से पांच जनवरी के बीच दिव्ययोग रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शिमला के उपनगर न्यू टूटू स्थित दिव्य फिजियोथैरेपी सैंटर में उन सभी लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी रही है जो गर्दन, कन्धे, कलाई, कोहनी, पीठ, कमर, कुल्हे, घुटने, ऐड़ी में चुभने वाली दर्द व अर्थराईटस से पीड़ित हों और शरीर में जकड़न महसूस कर रहे हों।  इसके अतिरिक्त सरवाईकल, स्लिपडिस्क, स्कोलियोसिस, माँस-पेशियों में कमजोरी, खेल सम्बन्धी चोट, आॅप्रेशन व प्लास्टर खुलने के बाद की समस्याओं के साथ हैमीप्लेजिया, पैराप्लेजिया, मायोपैथी, न्यूरोपैथी, पार्किन्सोनिज्म, सुन्नपन, झुनझुनाहट, साईटिका, लकवा, सेरेब्रल पाल्सी, रिफरड पैन आदि रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी निशुल्क परामर्श देने की व्यवस्था सैंटर में की गई है। रोगी का ईलाज आधुनिक मशीनों एवम् अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क किया जाएगा।  डा. रजत के अनुसार फिजियोथैरेपी करवाने से मांस-पेशियों का और जोड़ों का लचीलापन बढ़ता है और दर्द से राहत मिलती है। दर्द से छुंटकारा पाने और शरीर को चुस्त-दरूस्त बनाए रखने के लिए फिजियोथैरेपी एक अच्छा माध्यम है।  

दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयकुमार सूद ने बताया कि फाउंडेशन इस प्रकार के शिविर पिछले कई वर्षों से जनस्वास्थ्य हेतू लगाती आ रही है। कोरोना काल में सुचारू स्वास्थ्य संबधी सुविधाओं की कमी से ंया किन्हीं अन्य परिस्थितियों के रहते जो लोग अपने स्वास्थ्य और शारीरिक अक्षमताओं की ओर ध्यान न दे सके हों वे सभी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हैल्पलाईन की सुविधा भी आम जनता के लिए रखी गई है। रोगी और उनके अभिभावक कभी भी मोबाईल नम्बर 92185-38001 और 78144-33221 पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं तथा अपने लिए समय भी निर्धारित करवा सकते हैं। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago