नाहन : पात्र श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड से जोड़ने के लिए चलाया जाएगा अभियान

जिला सिरमौर में 23 जनवरी 2022 तक सभी पात्र श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय में आयोजित श्रम विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने बताया कि ई-श्रम कार्ड योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के लिए श्रम-पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा रहा है, जिसके तहत जिला सिरमौर में 161088 लोगों को पंजीकृत करवाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में इस योजना के शुभारंभ के बाद अब तक 40000 से अधिक लोगों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका है।

उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है इसलिए सभी पात्र व्यक्तियों को आधार कार्ड से जोड़ना सुनिश्चित करें तथा इसके लिए दूरदराज के क्षेत्रों में व पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन करें।उन्होंने बताया कि कोई भी कामगार, जो घर पर, आंगनवाड़ी वर्कर, मनरेगा, आशा वर्कर, मछली पालक, रेहड़ी वाले, छोटे दुकानदार, दुकानों में काम करने वाले श्रमिक, टैक्सी चालक, ऑटो रिक्शा चालक, बस ट्रक चालक व परिचालक, प्लंबर, कूड़ा कचरा उठाने वाले श्रमिक, बोझ उठाने वाले श्रमिक, खेतिहर किसान और इसी तरह किसी भी अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस योजना के तहत योग्य है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के लिए सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के तहत देश व प्रदेश के श्रमिकों का एक राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार किया जाना है, जिसके तहत सरकार श्रमिकों के लिए आगामी समय में बड़े स्तर पर योजनाएं बनाएगी और जो लोग श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएंगे, वह लोग आगामी समय में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।उन्होंने बताया की जो भी श्रमिक, जिन्होंने अपना इ-पंजीकरण श्रम पोर्टल पर करवाया है, उन्हें श्रमिक कार्ड दिया जाएगा तथा इस कार्ड के बन जाने पर श्रमिक को दो लाख तक का दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा। अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपए का लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, आने वाले समय में भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए जो भी योजनाएं लागू की जाएगी वह श्रम कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।उन्होंने पंचायत विभाग को आगामी दो जनवरी को आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठक में अधिक से अधिक लोगों को ई-श्रम के तहत पंजीकृत करवाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा ने बताया कि श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु केवल आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड के साथ लिंक हो, व सेविंग बैंक अकाउंट नंबर का होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कामगार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए और जो श्रमिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम व कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ न लेते हो, वह इस योजना के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त, पात्र व्यक्ति e-shram.gov.in पर स्वयं लॉगइन कर सकता है अथवा नजदीकी लोक मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर में जाकर मुफ्त में अपना पंजीकरण करवा कर श्रम कार्ड प्राप्त कर सकता है।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

13 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

14 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

14 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

18 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

21 hours ago