Categories: Blog

मोहन भागवत: जब तक कोरोना मिटेगा नहीं तब तक धैर्य रखना है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना समाप्त नहीं होता तब तक उन्हें धैर्य रखना है. उन्होंने कोरोना से संघर्ष में भारत सरकार के काम की तारीफ़ करते हुए कहा है कि तत्परता पूर्वक शासन ने व्यवस्थाएं लागू कीं, लोगों ने भी अमल लाया है.

उन्होंने ये भी कहा है, ‘भारत ने अपना नुकसान झेलकर भी दुनिया को दवाईयां भेजी हैं. जो मांगेंगे उनको देंगे.’ ‘हम इंसानों में भेद नहीं करते. ऐसे संकट में हम भेद नहीं करते. जो लोग इस काम में लगे हुए हैं, उनको साथ लेकर काम करना है, सामूहिकता से काम करना है.’ ‘सब अपने लोग हैं, सबकी सेवा करनी है. सबको उत्तम सेवा देनी है. सावधानी आवश्यक है.’

‘काम करते हुए हम लोग बीमार ना हो जाएं, यह ध्यान रखना है. मास्क लगाना, हाथ धोना, अंतर रखना यह सब करना है.’ ‘काम करना है, धैर्य रखना है. सतत करना है. कब तक करना है, इस पर ध्यान नहीं देना. जब तक मिटता नहीं है तब तक करना है.’

महाराष्ट्र के दो संन्यासियों के हत्या पर मोहन भागवत ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लॉकडाउन के नियमों के पालन करने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने पर कैसे लोगों में दूरी रहे यह देखना होगा. डिस्टेंस मेंटेन करना होगा. बाज़ार खुलेंगे, फैक्ट्री खुलेंगे तो लोगों को आपस में अंतर रखना सीखना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि आरएसएस ने 30 जून तक सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

स्वदेशी आचरण को अपनाना होगा, अपने देश के सामानों का ही इस्तेमाल करना होगा. विदेशों पर अवलंबन नहीं होना चाहिए.

लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण का काफी शुद्ध हो गया है. हमें देखना होगा कि जब स्थिति सामान्य हो हमें जैविक तरीकों से जीवन को चलाना होगा.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago