शिमला जिला के तहत रोहड़ू के चिड़गांव में रविवार को भयंकर आग लग गई। आग दोपहर बाद लगी। इस आग में एक 80 साल की बुजुर्ग भी जिंदा जल गई। इस आग में दो मंदिर और करीब एक दर्जन मकान जल कर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
गांव में दो दर्जन मकान
ढूंगियाणी गांव में करीब दो दर्जन मकान हैं और ये मकान लकड़ी के बने हुए है। ऐसे में आग घरो में तेजी से फैल रही है। गांव के लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बेकाबू होती गई और करीब एक दर्जन मकानों को अपने चपेट में ले गई। दमकल कर्मी आग को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम बीआर शर्मा सहित पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर हैं। घरों में आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग दिया।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…