मनरेगा कनवरजेंस में करोड़ों के कार्यों को अंजाम दे रही हैं पंचायतें : वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री ने पंजोत पंचायत में किए एक करोड़ रुपये से अधिक के उदघाटन-शिलान्यास

हमीरपुर 01 मार्च। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पंजोत में लगभग साढे 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। उन्होंने लगभग 53 लाख रुपये से बनने वाले नए पंचायत घर और करीब 35 लाख रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किए जाने वाले पंचवटी पार्क की आधारशिला भी रखी।

इस अवसर जनसभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचवटी पार्क में बच्चों के लिए झूलों के अलावा ओपन जिम और कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा के माध्यम से गांवों के चहुमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करवा रही है तथा कई पंचायतें मनरेगा कनवरजेंस के माध्यम से बड़े-बड़े विकास कार्यों को भी अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में सुजानपुर के निकट भलेठ में भी एक बेहतरीन धार्मिक एवं पर्यटन स्थल विकसित किया जा रहा है। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार पंचायत कार्यालयों का निर्माण अब बहुउद्देश्यीय भवनों के तौर पर कर रही है। इससे लोगों को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाए जाने से लाखों वरिष्ठ नागरिक एवं जरुरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं। विभिन्न कारणों से असहाय जिंदगी जी रहे लोगों के लिए प्रदेश सरकार की सहारा योजना एक बहुत बड़ा सहारा साबित हो रही है। इनके अलावा अन्य योजनाओं का सीधा लाभ गरीब, जरुरतमंद और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया तथा इन उत्पादों की सराहना की। उन्होंने इन उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग पर जोर दिया तथा इनकी बिक्री हेतु शैड के निर्माण के लिए दस लाख रुपये तथा पंचायत के कॉमन सर्विस सेंटर के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।


  इससे पहले स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने ग्रामीण विकास मंत्री का स्वागत किया तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 46 करोड़ रुपये की योजना का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के अलावा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कई अन्य पेयजल योजनाओं के कार्य भी युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं। क्षेत्र की विभिन्न सडक़ों पर भी करोड़ों की धनराशि खर्च की जा रही है।


   इस मौके पर भोरंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष देशराज शर्मा और महामंत्री एवं स्थानीय पंचायत प्रधान चमन ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, बीडीसी उपाध्यक्ष प्यार चंद चौहान, अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम लाल, अन्य पदाधिकारी, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

5 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

9 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

12 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

12 hours ago