हिमाचल प्रदेश : मकर संक्रांति पर हुआ करोड़ो बार सूर्य-नमस्कार

आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 75 करोड़ सूर्यनमस्कार आसन उत्सव की श्रृंखला में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूज्य योगर्षि स्वामी रामदेव जी के साथ समूचे विश्व से 50 लाख से अधिक लोगो ने  डीडी न्यूज चैनल ,आस्था टीवी ,  इंडिया टीवी , फेसबुक समेत अन्य सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़कर विभिन्न स्थानो पर 5 करोड़ से अधिक बार सूर्य नमस्कार आसन का अभ्यास आनलाइन-ऑफलाइन किया गया. 

इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आधुनिक युग के धन्वन्तरि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी हरिद्वार से,वैद्य राजेश कोटेजा आयुष सचिव दिल्ली ,केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनेवाल आयुष मंत्रालय भारत सरकार ,हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन आदरणीय डॉ जयदीप आर्य जी उपस्थित रहे ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंशानुरूप आयुष मंत्रालय भारत सरकार , पतंजलि योग पीठ , राष्ट्रीय योगासन खेल संघ NYSF , गीता परिवार  हर्टफुलनेस संस्था , एसव्यासा विश्वविद्यालय,  हरियाणा योग आयोग द्वारा संयुक्त रूप से आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर , वीर शहीदो के सम्मान में वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे 3 जनवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक, 75करोड़ सूर्यनमस्कार प्रकल्प में वेबसाइट www.75suryanamaskar.com  के माध्यम से पंजीकरण कर देश के सभी राज्यो से लाखो लोगो, संस्थानो  द्वारा प्रतिदिन करोड़ो सूर्य नमस्कार आसन कर राष्ट्रवन्दना किया जा रहा है ।

माँ भारती की यशोगाथा का परचम चहुंओर प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रगौरव राष्ट्रवन्दना के इस दिव्य अनुष्ठान में एलएन कैरियर इन्स्टिट्यूट , नवयोगा , डी.एवी कालेज मैनेजिंग कमेटी , भारत स्काउट गाइड संस्था के सहयोग से देश के कोने कोने से हजारो शैक्षणिक- गैरशैक्षणिक संस्थान प्रतिभाग कर रहे हैं ,भारतीय ज्ञान विज्ञान की प्राचीनतम विरासत योग को वैश्विक स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने के लिए अपनी प्रतिभागिता , अपने संस्थान की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए वेबसाइट www.75suryanamaskar.com  पर पंजीकरण अवश्य करें ।इस मुहिम में आप सहभागिता निभाएं।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

11 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

11 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

11 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

15 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

18 hours ago