स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स कमेटी की पहली बैठक आयोजित

प्रदेश में कोविड-19 महामारी के लिए टीकाकरण अभियान को आगामी समय मे सुचारू रूप से क्रियान्यवन करने के बारे भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश अनुसार आज स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की अध्यक्षता मंे राज्य टास्क फोर्स कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य टास्क फोर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कमेटी के उपस्थित सभी सदस्यों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान, जो आगामी आने वाले समय मे प्रदेश में शुरू किए जाने की सम्भावना के सम्बंध में विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की। उन्होंने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों से इस महामारी पर विजय पाने के लिए सहयोेग करने के लिए आग्रह किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिंदल ने सभी सदस्यों से कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए तैयार हो रही सभी वैक्सीन की जानकारी सांझा की तथा प्रदेश में इसके सुचारू संचालन के लिए तैयार की जा रही रूपरेखा के बारे में भी अवगत करवाया। उन्हांेने कहा कि अभी इस दिशा में केवल शुरूआती तैयारी एवं निगरानी चरण के बारे में रूपरेखा तैयार की जा रही है तथा इस महामारी की वैक्सीन निकट भविष्य में कितने समय में उपलब्ध होगी, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। क्यांेकि कोविड-19 की सभी वैक्सीन अभी परीक्षण के अंतिम चरण मंे है।

बैठक के दौरान कमेटी के सदस्य सचिव एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ. हितेन बन्याल ने भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के इस दिशा मंे आज तक किए गए प्रयासों के बारे मे एक संक्षिप्त पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से सभी गतिविधियों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक हि.प्र. डाॅ. भारत भूषण कटोच भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago