Categories: देश

मारूति सुज़ूकी : चीनी माल के बहिष्कार को लेकर ,पाबंदी की वजह से चीज़ों की क़ीमतें बढ़ेंगीं.

चीनी माल के बहिष्कार को लेकर लार्सन एंड टुब्रो के बयान पर अभी बहस जारी ही थी कि ऑटोमोबाइल कंपनी मारूति सुज़ूकी ने कहा है कि लोगों को याद रखना चाहिए कि पड़ोसी मुल्क के माल पर पाबंदी की वजह से चीज़ों की क़ीमतें बढ़ेंगीं.

मारूति सुज़ूकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा है कि बाहर से माल मंगवाना कंपनियों की मजबूरी है क्योंकि उस क्वालिटी की चीज़ें, उतनी ही क़ीमतों पर भारत में उपलब्ध नहीं हैं.

लंबे समय तक आयात पर निर्भरता बिज़नेस के लिए फ़ायदे का सौदा नहीं है क्योंकि रूपयों की क़ीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लगातार कम होती जा रही है जिसकी वजह से कंपनियों की लागत पहले से बढ़ गई है लेकिन फिर भी उद्योग और व्यवसाय के पास आयात के सिवा कोई चारा नहीं है.

एल एंड टी के बाद मारूति सुज़ूकी भारत की दूसरी बड़ी कंपनी है जिसने चीनी माल के बॉयकाट को लेकर देश में दिन-ब-दिन तेज़ होती मांग की अव्यावहारिकता को लेकर बयान दिया है.

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की बड़ी कंपनी एल एंड टी के सीईओ एसएन सुब्रमणयन ने कहा है कि चीनी सामानों का बहिष्कार व्यावहारिक नहीं है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago