मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, 15 जून से होगा उत्तर प्रदेश में सिर्फ ई-चालान.

लखनऊ में 15 जून से गाड़ियों के केवल ई-चलान किए जाएंगे। अब चालान की मैन्युअल व्यवस्था बंद हो जाएगी। प्रदेश के 10 जिलों में योजना का सफल संचालन किए जाने के बाद यातायात निदेशालय ने यह फैसला किया। आईजी (यातायात) दीपक रतन ने बताया कि पहले चरण में 10 जिलों में ई-चालान की व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई थी।

पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू किया गया था। जिस गाड़ी का ई-चालान किया जाता है उसका ई-चालान वाहन मालिक के मोबाइल पर एसएमएस से पहुंच जाता है। साथ ही डाक से ई-चालान की कॉपी भी भेजी जाती है।

वाहन स्वामी को नए चालान की सूचना दिए जाने के लिए डाकखर्च की धनराशि उपलब्ध न होने के कारण कुछ जिलों में 20 प्रतिशत मैनुअल-पेपर चालान किया जा रहा था। इसके बाद अब फैसला किया गया है कि 15 जून से पेपर चालान या मैन्युअल चालान पूरी तरह से बंद कर दिया जाए और नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस व रेलवे पुलिस द्वारा केवल ई-चालान की कार्रवाई ही की जाए।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago