Organized one day Financial Literacy Camp at Triyambali
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से आज सदर उपमंडल के गांव त्रयाम्बली में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी के वित्तीय साक्षरता समन्वयक राकेश ठाकुर ने दी ।
उन्होंने बताया कि शिविर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की मोबाइल प्रदर्शनी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । उन्होंने कहा कि यह वैन प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूकता लाने और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न आधुनिक बैंक सेवाओं को प्रदर्शन कर अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय समावेशन के तहत लाने में सहायक सिद्ध हो रही है । इस वैन में बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां प्रदर्शित की गई है तथा साथ ही वैन के अंदर एक एटीएम मशीन भी रखी हुई है ।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों और बच्चों को एटीएम के बारे में बताया और बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट के माध्यम से वित्तीय लेन-देन करने वाले किसानों को मोबाइल वैन सेवा से अपने खातों में किसान क्रेडिट कार्ड एटीएम के द्वारा संचालन करने की जानकारी भी प्रदान की । उन्होंने कहा के लोगों को कैशलेस इकोनामी के प्रति जागरूक करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को बैंक लेन-देन, खातों का संचालन, एटीएम कार्ड से पैसों की निकासी, भीम ऐप, यूपीआई, यू एस एस डी इत्यादि की जानकारियां दी।
शिविर में डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं मंडी व महाप्रबन्धक एकीकृत सहकारी विकास परियोजना मंडी कमलेश कुमार ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से किसी भी देश का विकास सम्भव है। उन्होंने सहकारी समितियों को ईमानदारी से काम करने के लिए कहा। टांडू सहकारी सभा के प्रधान भूप सिंह ठाकुर ने वित्तीय साक्षरता शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा के इस से ग्रामीण क्षेत्रों और बच्चों को काफी जानकारियां मिलेंगी। इस शिविर में सहकारी सभा के उप प्रधान इन्दर ंिसंह ठाकुर भी उपस्थित थे ।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…