धर्मशाला :- सरवीण चौधरी ने किया नेरटी छिंज मेले का शुभारम्भ

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं।


   सरवीन चौधरी आज नेरटी में छिंज मेले का शुभारम्भ करने के उपरांत बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।


     उन्होंने मेला कमेटी को 31000 हजार रुपए देने की घोषणा की।  इसके अतिरिक्त उन्होंने अखाड़े में बैठने के लिए सीढ़ियाँ बनाने के लिए 2 लाख, मंच के ऊपर शेड बनाने के लिए 1.50 लाख की घोषणा की। वार्ड 7 भैरों में 5 लाख लंगर शेड के लिए दिए गए हैं जिसका काम शीघ्र शुरू किया जाएगा, उसके लिए 2 लाख अतिरिक्त देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।


     इससे पहले मेला कमेटी प्रधान किशोरी, उप प्रधान शेरू ग्राम पंचायत प्रधान रजनी देवी तथा मेला कमेटी सदस्यों ने मुख्यातिथि का उपहार देकर सम्मान किया ।


     इस अवसर प्रधान ग्राम पंचायत ततवानी मधु, राजीव भारद्वाज, बख्शी चौधरी, अश्वनी धीमान, तिलक शर्मा, दीपक अवस्थी, दीपक सोनी, अश्वनी चौधरी, किशोरी लाल, राहुल, अंकु, नन्दु, नन्दन, मिंटु, संजय, प्रभात, घुंगा के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago