Mandi News : विक्रमादित्य सिंह ने की आठ दिवसीय नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज आठ दिवसीय नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले एवं त्य़ौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना और भी सुदृढ़ होती है। मेलों के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्राप्त होता है। उन्होंने मेला आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

स्थानीय विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए पूरा हिमाचल एक है और वह स्वयं भी बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में एक समान विकास में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 80 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5.6 करोड़ रुपये और नाबार्ड के अंतर्गत 23 करोड़ रूपये सड़कों पर खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग द्वारा मंडी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न भवनों के निर्माण पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण की वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निर्माण के दौरान यहां स्थानीय जनता को हो रही परेशानी का मामला उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया है।https://tatkalsamachar.com/mandi-news-public-works-minister/ विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समय पर काम करना उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से सीखा है और एनएच के धीमी गति से हो रहे निर्माण को सहन नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत कसाण के खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

जिला परिषद सदस्य व प्रदेश कांग्रेस महासचिव चम्पा ठाकुर ने कून का तर पुल का शिलान्यास करने के लिए लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय मेला कमेटी को बधाई भी दी।

मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत कसाण भींतरा देवी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किय़ा और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस आठ दिवसीय मेले में बॉलीबाल, महिला मण्डलों की रस्साकसी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।https://www.youtube.com/watch?v=Kf9FsbfVZ00

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव चमन लाल और रामलाल शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रमणी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश पटियाल, कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष भगवान दास और प्रकाश कश्यप, शहरी कांग्रेस के महासचिव नरेश राणा, एसडीएम कोटली असीम सूद, लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।    

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

22 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago