Kangra News : चड़ी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत पौधे किए वितरित

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि  राज्य में 430 हर्बल गार्डन  स्थापित किये जा रहे हैं ताकि आम जनमानस को हर्बल पौधों के औषधीय उपयोग के बारे में जागरूक किया जा सके। शुक्रवार को शाहपुर विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़ी में  राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित करने के उपरांत कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके तहत  लोगों को अश्वगंधा की खेती करने, उनके उपयोग तथा इसके लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है  ।


  उन्होंने कहा कि अश्वगंधा रोग प्रतिरोधक शक्ति की बढ़ाने वाला ओषधीय पौधा है और इसका  उपयोग पारंपरिक भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में हजारों सालों से किया जाता रहा है । उपमुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत अश्वगंधा के 2 लाख पौधे वितरित किये जा रहे हैं  जबकि जिला काँगड़ा में 20 हजार पौधे  वितरित किए जा रहे हैं।


   उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों को भरा जा रहा है ताकि लोगों को उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि  इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन तथा अन्य विकास कार्यों पर 10 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त रूल्ला दी कूहल के लिए 25 लाख की धनराशि जारी कर दी  गयी है । उन्होंने कहा  ग्राम पँचायत चड़ी में पिछले 18 माह के कार्यकाल में  विभिन्न विकास कार्यों पर 57 लाख रुपये व्यय किये गए हैं । रावमापा चड़ी में 18 लाख 45 हजार व्यय करके अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य प्रगति पर  इस अवसर पर आयुष विभाग के  डॉ आशीष राणा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया ।https://tatkalsamachar.com/dharamsala-mahatma-gandhi/ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हरीश भारद्वाज  ने  इस अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस दिव्य पौधे  अश्वगंधा के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा आयुष विभाग द्वारा कार्यन्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों बारे भी अवगत करवाया । अश्वगंधा अभियान के तहत  स्कूल के बच्चों ने  स्लोगन, पेंटिंग्स तथा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया । विजेताओं को मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।


डडयारा कालोनी में सड़क का किया निरीक्षण
उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया  चड़ी पँचायत के अंतर्गत डडयारा कलोनी में सड़क का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं को भी  सुना । उन्होंने ग्रामीण विकास  विभाग को पानी की उचित निकासी का प्राकलन बनाने तथा सड़क को ठीक करने के आदेश दिए ।https://www.youtube.com/watch?v=Kf9FsbfVZ00 उन्होंने कहा कि यहां पर एक हैंडपंप तथा सोलर लाइट भी लगा दी जायेगीं । कॉलोनी में पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया ।


इस  अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, ओएसडी आयुष विभाग डॉ सुनीत पठानिया, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं साईंटिफिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, अश्वगंधा अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ अनीश भाटिया, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा,जलशक्ति अमित डोगरा, गज प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, कार्यकारी बीडीओ  हरिकृष्ण, चड़ी की प्रधानाचार्य अरुणा, प्रधानाचार्य  भटेछ शमसेर भारती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा,  आयुष विभाग के चिकित्सक,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी के बीओडी के निदेशक विक्कू ,सुशील शर्मा स्थानीय प्रधान सुदेश, पूर्व प्रधान सुनीत, कामना चैधरी, लाल सिंह, कविता थापा, अर्जुन, देश राज ,आयुष विभाग का स्टाफ, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago