It is the moral responsibility and duty of every person in the society to save and make the young generation aware of the ill effects of drugs – Deputy Commissioner.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मण्डी द्वारा संयुक्त रूप से नशामुक्त भारत अभियान 2024 के अन्तर्गत पड्डल मैदान मण्डी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 130 खिलाडियों ने भाग लिया। उपायुक्त मण्डी अपूर्व देवगन ने खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से आज की युवा पीढ़ी को बचाना व जागरूक करने के लिए समाज के हरेक व्यक्ति का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। नशा मुक्त समाज निर्मित करने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। युवा शारीरिक व मानसिक तौर से स्वस्थ होंगे, तभी देश समृद्ध व मजबूत होगा। उपायुक्त ने युवाओं से नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने का आग्रह किया है।
इस दौरान उपायुक्त ने खिलाडियों से स्वस्थ जीवन जीने व नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हाॅकी, फुटबाॅल एवं वालीवाॅल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थानों से आए लड़के और लड़कियों ने भाग लिया।
जिला कल्याण अधिकारी समीर एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी दिप्ति वैद्य ने भी खिलाड़ियों को नशे के दुषप्रभावों के बारे जानकारी दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरूषों की फुटबाॅल प्रतियोगिता में डीएवी मण्डी ने प्रथम तथा खेल इण्डिया केन्द्र मण्डी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं लडकियों की फुटबाॅल प्रतियोगिता में खेल इण्डिया केन्द्र मण्डी ने प्रथम तो रावमापा मण्डी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरूषों की हाॅकी प्रतियोगिता में रावमापा मण्डी ने प्रथम तो पड्डल कल्ब मण्डी द्वितीय स्थान पर रहा। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-aadhaar-monitoring/ महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिता में रावमापा मण्डी प्रथम जबकि पड्डल हाॅकी कल्ब मण्डी द्वितीय रहा। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=PHwP_41asNmkvXfo बालीवाॅल प्रतियोगिता में नसलोह प्रथम व पड्डल मण्डी द्वितीय स्थान पर रहा।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…