Hamirpur News : हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 16, 17 और 18 को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे।
 प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 अगस्त को कांगड़ा जिले के देहरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद शाम को अपने पैतृक गांव सेरा पहुंचेंगे।


 16 अगस्त को वह सुबह 11 बजे हमीरपुर के निकट दोसड़का के पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के तहत आम लोगों को संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर ही वह राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कॉलोनी और टाउन भराड़ी-नंधन-प्लासी सड़क का शिलान्यास करेंगे। शाम को वह सेरा लौट जाएंगे।


 17 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री नादौन के खरीड़ी मैदान में बहु-उद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन दोपहर करीब 12 बजे वह बड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उदघाटन और किसान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करंेगे। इसके बाद वह नेरी स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास की आधारशिला रखेंगे तथा महाविद्यालय के पी.जी. ब्लॉक का उदघाटन करेंगे। शाम को वह सेरा में ही रुकेंगे।


 रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री दोसड़का के पुलिस मैदान में पोषण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल पर दी जाने वाली सामग्री के वितरण का शुभारंभ करेंगे तथा शिक्षकों को आधुनिक टैबलेट भी वितरित करेंगे। रविवार दोपहर बाद वह शिमला लौट जाएंगे।


 मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-aadhaar-monitoring/ जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी दिन भर मुख्यमंत्री के दौरे और जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त रहे। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=PHwP_41asNmkvXfo जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को अणु के स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago