Loss of Rs 10.81 crore due to two days of rain in Mandi district - Rohit Rathore
एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि दो दिनों की बरसात में जिला में 162 सड़कें अबरूद्ध हो गई थीं। जिन्हें बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 103 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। शेष 59 सड़कों को भी शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा। रोहित राठौर ने बताया कि गत दो दिनों में मंडी में काफी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। इस अवधि में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सुन्दरनगर में 100 मीमी रिकार्ड की गई है। मंडी जिला में दो दिनों की बारिश में लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत विभाग को 10.81 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान जलशक्ति और विद्युत विभाग को भी नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग के 247 विद्युत ट्रांसफार्मर बारिश से प्रभावित हुए थे।इनमें से अधिकांश में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। केवल 4 ट्रांसफार्मर को रिस्टोर करने का कार्य शेष है। जिसे भी शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वीरवार को मंडी-पंडोह सड़क पर चार मील स्थान पर ढंगे के टूट जाने पर थोड़ी देर के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हुई थी। जिसे पुनः सुचारू कर दिया गया है। https://tatkalsamachar.com/una-news-promote-tourism/ एनएचएआई अथॉरिटी की टीम वहां पर तैनात है और उनका यह प्रयास है कि इस स्थान को टू वे ट्रैफिक के तौर पर ही चलाया जाए।
उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर एनएचएआई की विशेषज्ञ टीम कैंची मोड पर कार्य कर रही है। https://youtu.be/tdBNrxA0bQY?si=eHFUqGPs6RIXfZQm टीम द्वारा इस स्थान पर लगातार नजर रखी जा रही है। पानी के रिसाव को रोकने के लिए पिछले कल से वहां पर कंक्रीटिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…