Mandi News : बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा कलस्टर धन्यारा में लीची पौधरोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत लीची पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस क्लस्टर में 17 हेक्टेयर भूमि पर लीची के 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। क्लस्टर से 65 परिवार लाभान्वित होंगे। 

बागवानी मंत्री ने बताया कि शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने क्लस्टर से जुड़ने वाले बागवानों से जागरूक रहने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, तभी यह परियोजना सफल होगी। उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना के पूरा होने पर 15 हजार से अधिक बागवान परियोजना से जुड़ जाएंगे। एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना पर 1398 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह परियोजना प्रदेश के सात जिलों में चलाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई भयंकर बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से कोई अतिरिक्त राहत प्रदेश सरकार को नहीं मिली है। केन्द्र से वही राशि मिली है जो आपदा के लिए हर राज्य को देय होती है।https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-sammu-tal/ प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपए की राशि आपदा में राहत कार्यों पर खर्च की है। मकान के टूट जाने पर 7 लाख रुपये की राहत दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में मनरेगा में डंगों के निर्माण इत्यादि पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किये गए। जबकि इस वर्ष भी लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व प्रदेश का समान विकास करना है। पिछली सरकार में विकास कार्यों में बंदर बांट हुई है। सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 16 हेलीपैड का निर्माण कर दिया गया। वहां हर दूसरे गांव में विश्राम गृहों का निर्माण करवा दिया, जो आज खाली पडे़ हैं। https://www.youtube.com/watch?v=0YgaID-unuc&t=2sउन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कर्ज लेकर घी पिया है और प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा है। संसाधनों के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, वहीं वर्तमान प्रदेश सरकार संसाधनों को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। 

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश पटयाल, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी रामलाल शर्मा और चमन लाल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत धन्यारा कुशमा देवी, ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष रविन्द्र पालसरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास, कार्यकारी अध्यक्ष जोध सिंह, एसडीएम कोटली असीम सूद, संयुक्त निदेशक बागवानी मध्य क्षेत्र विद्या प्रकाश बैंस, उप निदेशक बागवानी डॉ संजय गुप्ता, परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ देवेन्द्र सिंह ठाकुर, एएसपी सागर चंद सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago