Hamirpur News : करोड़ों की लागत से संवर रहा भोरंज का सम्मू ताल

कई दशकों से उपेक्षित पड़े और दलदल में तबदील हो चुके भोरंज के ऐतिहासिक सम्मू ताल के अब दिन फिरने लगे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुकंपा और विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से सम्मू ताल सजने-संवरने लगा है।


 जी हां, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक सम्मू ताल के संरक्षण, संवर्द्धन और सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट का प्रावधान होते ही इसका कार्य भी आरंभ कर दिया गया है और अब यह ऐतिहासिक ताल एक सुंदर आकार लेने लगा है। दलदल की जगह अब एक सुंदर एवं निर्मल सरोवर को देखकर लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


 दरअसल, कई दशकों से लगातार उपेक्षा के कारण सम्मू ताल धीरे-धीरे दलदल में तबदील हो गया और लगभग लुप्त होने के कगार पर पहुंच गया था। लेकिन, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ भोरंज में सुरेश कुमार विधायक बनें तोhttps://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-sammu-tal/ उन्होंने इस ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करके इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का संकल्प लिया। विधायक के इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया और सम्मू ताल के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया।


 मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब सम्मू ताल की कायाकल्प हो रही है और वह दिन दूर नहीं, जब यह ताल एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटक स्थल के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।
  सम्मू ताल के साथ ही मुख्यमंत्री ने एक अन्य विकासात्मक प्रोजेक्ट का कार्य भी आरंभ करवाया है। यहां लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। भोरंज में कई दशकों से एक अदद बस अड्डे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी,https://www.youtube.com/watch?v=0YgaID-unuc&t=2s लेकिन यह प्रोजेक्ट कभी भी धरातल पर नहीं उतर पाया। भोरंज में इस बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने बजट का प्रावधान किया और आज सम्मू ताल के पास ही एक आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
 कुल मिलाकर, सम्मू ताल में इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं पर लगभग 5 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह स्थान अब अपनी एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago