Mandi News: विकास कार्यों के लिए सांसद को देंगे पूरा सहयोग – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां जिला मंडी में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे सीआरएफ, नाबार्ड और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन के कार्यों का अवलोकन किया। इससे पहले उन्होंने परिधि गृह पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने यहां पत्रकार बार्ता में बताया कि मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्याें का ऑनलाईन माध्यम से अवलोकन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 350 करोड़ के कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत क्रियान्वित किए जा रहे हैं। इन कार्याें को पूरा करने की डेडलाईन तय कर दी गई है। यह कार्य अगले डेढ वर्ष में पूरे कर हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जोगिन्द्रनगर क्षेत्र में सीआरएफ से माध्यम से बन रहे मच्छयाल पुल के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द इसका कार्य पूरा करके इसे लोगों को समर्पित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह उनका दायित्व है कि जो भी विकास के कार्य मंडी जिला में चल रहे हैं वह जल्दी पूरा हों।

 
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि चुनावों में लोगों का जनादेश खरीद फरोख्त के खिलाफ रहा है। लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलग-अलग जनादेश दिया। एक ही मतदाता ने अपना वोट विधानसभा के लिए अलग प्रत्याशी को और लोकसभा के लिए अलग प्रत्याशी को दिया है। https://tatkalsamachar.com/commissioner-mukesh-repsawal/ लोगों का जनादेश स्वीकारना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा सीट के लिए जनादेश उनके खिलाफ आया है। इसके कारणों की छानबीन की जाएगी। इससे हमें सीखने का मौका मिला है। यहां से कांग्रेस पार्टी को 45 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।
उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह समय बताएगा कि वह कितना समय इस संसदीय क्षेत्र को देती हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण  और शहरी विकास मंत्री के तौर पर उन्हें पूर्ण सहयोग  दिया जाएगा। https://www.youtube.com/watch?v=jjag4H8nvSA उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मंडी से सांसद चुने जाने पर जो विकास का विजन रखा था उसे वह प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री के तौर पर पूरा करेंगे।  


उन्होंने बताया कि वर्ल्ड बैंक की मदद से मंडी शहर के लिए हाई प्रेशराइज्ड फिल्टर पेयजल स्कीम के लिए बनाई जाएगी। जिससे की मंडी शहर में 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा। वर्ल्ड बैंक ने इसके लिए सहमति दे दी है और जल्दी ही इसकी प्रपोजल वर्ल्ड बैंक को भेजी जाएगी। दो तीन महीने के अन्दर इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि सुकेती नदी की चैनलाईजेशन करने और ब्यास नदी रिवर फ्रंट  बनाने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि सुकेती नदी की 1800 करोड़ रुपये की चैनलाईजेशन रिर्पाेट सेन्टर वाटर कमीशन को भेजी जा चुकी है और कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए वह उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे।    

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma
Tags: ap newsaustralia trending newsBJPbrandingbreaking newsbreaking news telugubreaking news todayBusinessChairmanChamba newsCMCongressdaily news Trending News trending newsdb newsDc Chambadc hamirpurDC MandiDC NahanDC ShimlaDC SirmourDC SolanDC UnadesigndesignerdigitalmarketingecommerceElectionExploreExplorepageFashionfollowmegma newsgma news todayGoogleGoogle newsgovt job vacancy 2024 himachal pradeshgraphicdesignhamirpur newshappyHimachalhimachal dastak news live todayhimachal electionhimachal job vacancy 2024himachal live news todayhimachal newshimachal news cm sukhuHimachal News Hindihimachal news latesthimachal news livehimachal news todayhimachal news today live in hindihimachal news updatehimachal pradeshhimachal pradesh cm news liveHIMACHAL PRADESH NEWShimachal pradesh tourist placeshindi newshindi news liveHPCC Media DepartmentIndiaindia newsinstagoodinstagramInstasoodLahul Spiti NewsLatest hindi newslatest nagamese newsLatest Newslatest news australialatest news in nagameselatest news livelatest news todaylatest yimkhongtv newslike4likelive newslive times tv himachallive trading news Himachal News himachal newsmandi newsmarketingdigitalMLAsnewsnews aaj taknews indianews liveNews Nahannews portalnews todaynews7Partyphilippine newsphilippines news todayPhotoofthedayPoliticsseoShimla Newssirmour newsSmackDownsmallbusinesssocialmediasocialmediamarketingSolan newssuper tet latest newssupertet news latesttelanagna newstelugu newstelugu trending newstoday himachal newsToday Newstop trending newsTrendingtrending newstrending news australiatrending news by monicktrending news channeltrending news on wiontrending news philippinestrending news todaytrending news youtube channeltv9 bharatvarsh latest newsuidesignuna newsuntv newsuntv news and rescueuntv news todayus newsuxdesignviral newswebwebdesignwebdesignerwebdeveloperwebdevelopmentwebsitewebsitedesignwebsitedesignerwebsitedevelopmentwhy newswordpressworld news

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago