District level Peeplu fair will be organized grandly.
ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेले का आयोजन 17 से 19 जून तक किया जाएगा. मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों को लेकर प्रबंधों की समीक्षा की.
*सीएम को देंगे आमंत्रण*
विवेक शर्मा ने मेले के भव्य आयोजन पर बल देते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह
सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पीपलू मेले का लम्बा इतिहास है. इससे लोगों की आस्था जुड़ी है. पुरातन परम्पराओं को सहेजने के साथ ही इसके आयोजन में नयापन जोड़ने, नयी गतिविधियां आयोजित करने और इसे भव्य स्वरूप देने के प्रयास होंगे.
विवेक शर्मा ने मेले में कुटलैहड़ क्षेत्र की विशिष्टता को प्रदर्शित करती थीम के साथ विशेष गतिविधियां आयोजित करने को कहा. https://tatkalsamachar.com/commissioner-mukesh-repsawal/ उन्होंने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए लीक से हट कर सोचें. उन्होंने मेले में जनता की सुविधा का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए.
*मेले के आयोजन के लिए कमेटियां गठित*
जिला स्तरीय पीपलू मेले के सफल
आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं. ये कमेटियां आयोजन से जुड़ीविभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा देखेंगी.मेले में विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.
*सांस्कृतिक कार्यक्रम-खेलकूद प्रतियोगिता होंगे आकर्षण*
*पशु मेले का भी होगा आयोजन*
मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा मेले में विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं आयाजित की जाएंगी. मुख्य आकर्षण छिंज के अलावा कबड्डी, रस्साकसी और बॉलीवॉल का आयोजन किया जाएगा. https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/videos इसमें पशु मेले का भी आयोजन किया जाएगा. मेले की बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी.
इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया.बैठक में जिला और उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस पाकांग्रेसर्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.
.0.
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…