Mandi News: मत पत्रों की गिनती के लिए काउंटिंग सुपरवाइजरों व काउंटिंग असिस्टेंट को किया गया प्रशिक्षित

दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मत पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के तहत आने वाले मत पत्रों की गणना कैसे की जाए, इसको लेकर सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मंडी के सभागार में आरओ मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में काउंटिंग सुपरवाइजरों व काउंटिंग असिस्टेंट को प्रशिक्षण दिया गया। मत पत्रों की गणना संस्कृति सदन मंडी में 4 जून को होनी है।


उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने सशस्त्र बलों, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के जवानों को मताधिकार के लिए इटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट प्रणाली ) व्यवस्था की है। इसके जरिए इन जवानों को इ-मेल से मतपत्र भेजे गए हैं।

उनके द्वारा मतपत्रों को डाउनलोड करके, वोट डालने के उपरांत इन्हें वापिस भेजा गया गया है। https://tatkalsamachar.com/jairam-thakur-cm-ell-where-rs-55-lakh/ अब मतगणना के दिन ईटीपीबीएस के तहत प्राप्त इन मत पत्रों की गणना से पहले क्यू आर कोड स्कैनर से स्कैन करके मत पत्र की वैधता की जांच की जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में ऐसे 13113 सर्विस वोटरों को ई मत पत्र भेजे गए हैं।


इस दौरान नायब तहसीलदार हरनाम सिंह ने मत पत्रों को खोलने और गिनने की प्रक्रिया के विषय के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । उन्होंने फार्म 13, फार्म 13 ए, 13 बी और 13 सी को कैसे स्कैन करना है https://www.youtube.com/watch?v=Vk4VUZe1W6M&t=142s तथा उसके पश्चात उसे कैसे खोलना है आदि के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम डॉ मदन कुमार, उप मंडलों के उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार शर्मा मौजूद  रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago