Treding News

Mandi News: शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता*

भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की गई।


रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार और सेवा की एक अविरल धारा है। हिमाचल प्रदेश में यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है। उनके बौद्धिक और सामाजिक कौशल को भी निखार रही है। सबसे महत्वपूर्ण, उनके आध्यात्मिक विकास में मदद कर उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उत्तरदायी नागरिक बना रही है।

उन्होंने कहा कि त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र “स्टेट आफ द आर्ट” संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। इस केंद्र में आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के नवीनीकरण और अन्य निर्माण कार्यों पर लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की राशि व्यय की गई है।


इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को दी जाने वाली ‘ग्रांट-इन-एड’ में उचित वृद्धि पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया, ताकि संस्था की गतिविधियां बिना किसी बाधा के निरंतर चलती रहें।

बैठक में हाल ही में हुई कार्यकारी समिति की बैठकों के कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई। साथ ही कार्यकारी समिति द्वारा अनुशंसित वार्षिक रिपोर्टों तथा वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्य योजना की पुष्टि की गई। इस वर्ष स्काउटिंग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के विकास के लिए अप्रैल माह से प्रदेश में 43 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा इस प्रशिक्षण केंद्र में सौर ऊर्जा सुविधा, स्काउट शाप इत्यादि शुरू करने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर राज्य परिषद की बैठक के कार्यवृत्त एवं कार्यवृत्त रिपोर्ट की भी पुष्टि की गई। इसके अलावा अवसंरचना अनुमोदन, अप्रैल, 2019 से मार्च, 2025 तक की वार्षिक लेखापरीक्षा रिपोर्टों की पुष्टि और अनुमोदन किया गया।

निदेशक उच्च शिक्षा एवं राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. अमरजीत शर्मा ने सभी का स्वागत किया और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ लगभग 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इस आंकड़े को बढ़ा कर एक लाख करने का प्रयास किया जाएगा।

राज्य सचिव डॉ. राजकुमार ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।

इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल प्रदेश की विविध गतिविधियों की वीडियो प्रस्तुति भी दी गई।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago