Treding News

Hamirpur News: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षणअधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा करके कई बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सबसे पहले उन्होंने जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नए परिसर का दौरा करके वहां जारी विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके सभी कार्यों में किसी भी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। इसके बाद उपायुक्त ने जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, नादौन में इंडोर स्टेडियम, पर्यटन विकास निगम के होटल और रिवर राफ्टिंग की साइट पर जारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत हड़ेटा में विकसित किए जा रहे ईको टूरिजम पार्क के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ये सभी बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और वह स्वयं नियमित रूप से इनकी प्रगति की रिपोर्ट ले रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं के कार्यों की गति के साथ-साथ इनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, बीडीओ वैशाली शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न परियोजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago