The Workers Welfare Board is committed to the welfare of workers: Nardev Singh Kanwar
हमीरपुर 22 सितंबर। भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि बोर्ड प्रदेश के श्रमिकों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए 14 योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।
सोमवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड की सभी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा।https://tatkalsamachar.com/mandi-news-e-scooters-tatkal-samachar-shimla-news/उन्होंने बताया कि बोर्ड में पूर्व में पंजीकृत तथा लाखों के लाभ उठा चुके कई लोग अपात्र पाए गए हैं, इसलिए अब ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन के बाद ही सभी पात्र श्रमिकों को लाभान्वित किया जाएगा। किसी भी पात्र श्रमिक का हक किसी अन्य अपात्र एवं साधन संपन्न व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा।
उन्हांेने बताया कि वर्ष 2022 में कुछ महीनों के दौरान ही प्रदेश में लगभग 70 हजार श्रमिकों का पंजीकरण किया गया और अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2022 तक लगभग 171.61 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ धड़ाधड़ बांटे गए। इससे कई जरुरतमंद एवं पात्र श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात हुआ है। नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन के दौरान कई उपमंडलों में बड़ी संख्या में अपात्र लोगों का पता चला है और ऐसे लोगों की प्रतिशतता बहुत ही हैरान करने वाली है। उन्होंने बताया कि गलत हथकंडे अपनाकर वित्तीय लाभ लेने वाले लोगों को दस साल तक की सजा हो सकती है। अब कई अपात्र लोग कार्रवाई के डर से बोर्ड को धनराशि लौटाने के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोगों ने लगभग 6 लाख रुपये की धनराशि वापस भी कर दी है।
नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि श्रमिकों की कॉपियों के नवीनीकरण, वित्तीय लाभ जारी करने और कई अन्य मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इस अवसर पर बोर्ड के सचिव एवं सीईओ राजीव कुमार ने भी श्रमिकों के कल्याण हेतु बोर्ड द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…