The Deputy Chief Minister reviewed the preparations for the state-level public resolution conference in Paddal Maidan Mandi
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शाम पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रबंध समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन प्रदेश की जनता के संकल्प और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ।
इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उप मुख्यमंत्री को की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी और विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक हरदीप सिंह बाबा, हिमफैड के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…
प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…