Treding News

Mandi News: उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न के सैंपल एकत्र करने के लक्ष्यों में करें वृद्धि- डॉ कत्याल

राज्य खाद्य आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल की अध्यक्षता में आज जिला मंडी में खाद्य सुरक्षा, पोषण कार्यक्रमों और उचित मूल्य दुकानों की कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अनेक दिशा-निर्देश जारी किए।

डॉ. कत्याल ने उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न के सैंपल एकत्र करने के लक्ष्यों में वृद्धि करने को कहा, ताकि उपभोक्ता को उच्च गुणवत्ता का खाद्यान्न मिल सके।

उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित जांच, विद्यालयों के मासिक निरीक्षण तथा भोजन बनाने वाली कार्यकर्ताओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्ष ने महिला आश्रमों और वृद्धा आश्रमों में उपलब्ध करवाए जा रहे खाद्य पदार्थों व पोषण की गुणवत्ता की जांच करने तथा आश्रित महिलाओं व बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच का नियमित रिकॉर्ड बनाने के आदेश दिए। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि मंडी जिले के सभी आश्रमों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य कार्ड पहले ही बन चुके हैं।

बैठक में कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग मिलकर खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को मजबूत करें, जिसमें आशा वर्कर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। खाद्य विक्रेताओं को भी नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डॉ. कत्याल ने जिला प्रशासन की आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन ने कठिन परिस्थितियों में भी हर प्रभावित परिवार तक खाद्य सामग्री पहुँचाई तथा खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को टूटने नहीं दिया। उन्होंने इन प्रयासों को संकलित कर लिखित दस्तावेज तैयार करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में प्रदेश या प्रदेश से बाहर यदि इस तरह की आपदा का सामना करना पड़े तो इन दस्तावेजों को देखकर खाद्य सामग्री को निर्बाध पहुचाना सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पोषाहार प्रणाली सुदृढ़ रहने पर भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। समेकित बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग और स्कूलों को उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग जनहित में अधिक प्रभावी रूप से करने पर बल दिया गया।

डॉ. कत्याल ने स्पष्ट किया कि बैठक का उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ देना और पोषण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करना है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे।

इससे पूर्व एडीएम डॉ मदन लाल ने अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिले के 12 ब्लॉकों में 197980 एपीएल तथा 124339 एनएफएसए राशन कार्डधारक हैं।

Vijay Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago