SDM visits Kunduni village, relief and rescue operations continue at a rapid pace
उपमंडल जोगिंदर नगर के अंतर्गत कुंडूनी गांव में हाल ही में आए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। शुक्रवार को एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी गांव पहुंचे और राहत शिविरों तथा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रभावितों की सुरक्षा और वास्तविक नुकसान का आकलन सुनिश्चित करने के लिए आज पुलिस विभाग द्वारा गांव की ड्रोन मैपिंग भी करवाई गई है।
राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं। एसडीएम ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं। जिन परिवारों को अस्थायी रूप से किराये पर मकान लेना होगा, उन्हें सरकार की ओर से किराये का भुगतान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त ऐसे परिवार जो वर्तमान में अपने रिश्तेदारों के घरों में ठहरे हुए हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से राहत सामग्री, तिरपाल और राशन किट वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा तथा एसएचओ सकीनी कपूर भी विशेष रूप से मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई।
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…