Blog

Hamirpur News : महिलाओं को समान अवसर और अधिकार देने से विकसित होता है समाज’मटटनसिद्ध, कंजयाण और लंबलू में आयोजित किए गए जागरुकता शिविर |

 महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को मटटनसिद्ध, कंजयाण और लंबलू में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता पर आधारित विशेष क्षमता निर्माण एवं जागरुकता शिविर आयोजित किए।


 इन शिविरों की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है और इन्हें समानता का अधिकार दिए बगैर किसी भी देश या समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। सशक्त महिला ही विकसित समाज का निर्माण कर सकती है।


 इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लैंगिक समानता का मतलब है पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अवसर और अधिकार। लेकिन, दुर्भाग्यवश अभी तक हमारा समाज इसे पूरी तरह से लागू नहीं कर पाया और कई महिलाओं को अभी भी उनके अधिकारों से अनजान एवं वंचित रखा जाता है। वंदना ठाकुर ने कहा कि महिलाएं केवल पेशेवर जीवन में ही नहीं, बल्कि घरेलू जिम्मेदारियों में भी महान होती हैं।

वे घर के कामों से लेकर बच्चों की देखभाल तक हर जिम्मेदारी को कुशलता से निभाती हैं। यही कारण है कि वे मल्टीटास्किंग में निपुण होती हैं। कई कामकाजी महिलाएं पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बहुत ही अच्छा संतुलन बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के अवसर से वंचित हैं।

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से महिला सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की, ताकि एक ऐसे समाज का निर्माण हो सके, जहां हर महिला को अपने सपने साकार करने का पूरा अवसर मिले।


 इन शिविरों के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago