Mandi Flood News : राज्यपाल ने किया मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा’

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज मंडी जिला के पंडोह, औट का दौरा किया, जहां भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की तथा प्रशासन द्वारा कार्यान्वित राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी हासिल की।


राज्यपाल ने पंडोह ने करीब 100 साल पुराने पुल का निरीक्षण भी किया जो बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने लोअर पंडोह के प्रभावित परिवारों, जिन के मकानों को बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, के घर जाकर बातचीत की और सांत्वना व आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह उनकी पीड़ा को समझ सकते हैं।
राज्यपाल ने लारजी जल विद्युत परियोजना के पॉवर हाउस और डवार क्षेत्र का दौरा भी किया। उन्होंने औट में क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण भी किया।


राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह में आयोजित कार्यक्रम में जिला रेडक्रास मंडी के माध्य्म से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित किये।


इस अवसर पर राज्यपाल ने फौरी राहत के तौर पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को दी गई साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की राहत राशि के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रभावितों को और सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिस तत्परता से कार्य किया है वह प्रशंसनीय है।

उन्होंने बचाव कार्य में लगे भारतीय वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी प्रशंसा की।https://www.tatkalsamachar.com/information-public-relations-department-2/ उन्होंने कहा कि अभी नुकसान का पूर्ण आकलन किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें भी देने के निर्देश दिये तथा कहा कि नुकसान बहुत ज्यादा है और वह भी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार से अधिक राहत उपलब्ध करवाने के लिये बात करेंगे।


राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति से सबक लेने की जरूरत है और ऐसे प्रयास किये जाने चाहिये कि भविष्य में और नुकसान न हो।
उन्होंने इस मौके पर अपने एक माह के वेतन को राहत कोष में देने की घोषणा भी की।


इससे पूर्व, सुंदरनगर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अब्दुल बासित तथा परियोजना कार्यान्वयन इकाई, मंडी के परियोजना निदेशक श्री वरुण चारी ने राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने मंडी वृत में हुए नुकसान की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि पंडोह-नेरचौक एनएच-154, 03, जिसकी लंबाई 26 किमी है।https://youtu.be/rw8kkb9Ydr8 यहां कई स्थानों पर चटाने और स्लाइड्स आये हैं, जिन्हें हटाने का कार्य प्रगति पर है।


द्रंग के विधायक श्री पूर्ण चंद, राज्यपाल के सचिव श्री संदीप कदम, उपयुक्त श्री अरिंदम चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्य सामशिवम तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्यपाल ने पंचवक्त्र महादेव मंदिर के पूर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया’

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज अपने मंडी प्रवास के दौरान प्राचीन पंचवक्त्र महादेव मंदिर जाकर मंदिर के पुनरोद्धार कार्यों का जायजा लिया।
    करीब 500 वर्ष पुराने इस भव्य शिव मंदिर  में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां करीब 4 फीट तक तक सिल्ट भर गई थी और मंदिर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया था। बावजूद इसके मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहा।
राज्यपाल ने मंदिर में माथा टेका और भगवान शिव से सबकी सुरक्षा के लिये कामना की।
मंडी के विधायक श्री अनिल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago