मंडी : जिला पंचायत विकास योजना की वार्षिक योजनाओं का अनुमोदन.

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक गुरुवार को जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला परिषद कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस बैठक में 15वंे वित्तायोग के तहत वर्ष 2020-21 की दूसरी किश्त के शेल्फ तथा वर्ष 2021-22 के लिए जिला पंचायत विकास योजना की वार्षिक योजनाओं का अनुमोदन किया गया । इसके अतिरिक्त गत त्रैमासिक आय-व्यय का भी बैठक में अनुमोदन किया गया ।

बैठक के उपरांत जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने बताया कि बैठक में मनरेगा के तहत चालू वित्त वर्ष में जिला के समस्त विकास खंडों के लिए 205 करोड़ रुपये की अतिरिक्त शेल्फ का अनुमोदन किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंडों में 9826 योजनाओं के काम किए जाएंगे।

इसके अलावा जिला में लाईन डिपार्टमेंट के माध्यम से किए जाने वाले 162 कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त शेल्फ का अनुमोदन किया गया। वहीं जिला में 81 योजनाओं के लिए 1.29 करोड़ रुपये की कार्योत्तर स्वीकृति दी गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिला परिषद के जेल रोड़ स्थित भवन के जीर्णोद्धार के कार्य को भी अनुमति दी गई। इस पर करीब 9 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

जन सहभागिता से मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव
पाल वर्मा ने बताया कि बैठक में 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी की 75 वर्षगांठ मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की कड़ी में मंडी जिला में विभिन्न गतिविधियों के आयेाजन को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 19 जुलाई से चार हफ्ते के विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी और सभी विभागों के सहयोग से जिलाभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बता दें, आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना में एक जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में जिला परिषद सदस्य, जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago